सारंगढ़ बिलाईगढ़ 2 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में निर्माणाधीन कलेक्टोरेट सयुंक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग) एसडीएम और तहसील कार्यालय भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माण निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा एवं ठेकेदार को दिए। इसके बाद डॉ कन्नौजे ने खेलभांठा मैदान में निर्माणाधीन मंच निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कंपोजिट बिल्डिंग, एसडीएम और तहसील कार्यालय, मंच, पुराने छात्रावास भवन जीर्णोद्धार कार्य से लोगों को एक ही स्थान में सभी ऑफिस की सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
नियद नेल्ला नार” योजना और पुनर्वास नीति से सशक्त हो रहा बस्तर नया बस्तर – निवेश, विकास और विश्वास की नई पहचान
जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- बस्तर आज विकास की स्वर्णिम सुबह का प्रतीक बनकर उभर रहा है। जो क्षेत्र कभी उपेक्षा और अभाव की पहचान से जूझता था, वह अब निवेश, अवसर और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है। यहाँ हर क्षेत्र-उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन में समावेशी विकास की गूंज सुनाई दे रही […]
जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल
राजनांदगांव, 24 जनवरी 2026/sns/- जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी […]
ग्राम पंचायतों में लगेगा कृषि चौपाल, किसानों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
कोरबा, 10 फरवरी 2026/sns/-कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कृषि विभाग को ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने, एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों की जानकारी दर्ज करने, पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कराने, खरीफ फसल, दलहन, तिलहन, पाम ऑयल, बागवानी […]

