छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

कवर्धा, 02 जनवरी 2026/sns/- नववर्ष के प्रथम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्री संतोष पांडेय, विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के भोरमदेव मंदिर परिसर में आगमन पर पारंपरिक नर्तक दल “पुरखा के सुरता” द्वारा कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। लोक संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री साय एवं केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का अभिवादन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने परिसर स्थित हनुमान मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *