छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त

बलौदाबाजार, 31 दिसम्बर 2025/sns/- आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने 25 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के. अनुसार चौकी सोनाखान के ग्राम बासिनपाली में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी मुकेश कुमार पिता रामदयाल ग्राम जोगीडीपा निवासी के कब्जे से 25 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब जब्त किया गया। हाथभठ्ठी कच्ची महुआ शराब का बाजार मूल्य 5,000 रुपये का होना पाया। आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क), प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, नगर सैनिक राजकुमारी पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *