छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रधानमंत्री का वर्चुवल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का राशि हस्तांतरण

कवर्धा, 02 अगस्त 2025/sns/- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान स

म्मान निधि के 20 वें किस्त जारी किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान से हुआ। प्रदेश के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों के खाते मे 20 वें किस्त का 553 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण किया गया, जिसमें से कबीरधाम जिले में 1 लाख 17 हजार से अधिक किसानों के खातों में 24 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखण्डों के लगभग 385 किसान सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्रवंशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत सरकार किसानों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है एवं किसानों के हित में अनेक योजनाये संचालित कर रही हैं। भारत सरकार के मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्राकृतिक खेंती, तिलहन मिशन जैसी योजनायें किसानो के लिए लाभप्रद साबित हो रही है। उन्होनेंं किसान सम्मान निधि के 20 वें किस्त प्राप्त होने पर कृषकों को बधाई दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार द्वारा चलाएं जा रहे योजनाओं की जानकारी दी तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा कबीरधाम जिले में किए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। सभा को संबोधित करते हुए कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री रामकुकमार भट्ट ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रकाशित ़त्रैमासिक पत्रिका एवं प्राकृतिक खेती पर आधारित फोल्ड़र का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.पी. त्रिपाठी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी एवं प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा गनपत बघेल अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा, श्री गणेश तिवारी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा एवं श्री सेवाराम पात्रे सरपंच ग्राम पंचायत नेवारी, उपस्थित थे। उपसंचालक कृषि श्री अमित मोहंती ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में जिले के सैकड़ो किसानो के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *