अंबिकापुर, 30 दिसंबर 2025/sns/- खाद्य अधिकारी ने बताया कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु पात्र संस्थाएजेन्सी को आबंटित किया जाना है। जिसमें शासकीय उचित मूल्य दुकान नमनाकला वार्ड क्र. 14 आई.डी. 391001048, मंगल पाण्डेय वार्ड क्र. 13 आई.डी. 391001005, डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आई.डी. 391001072, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र. 04, आई.डी. 391001004, स्वामी विवेकानंद वार्ड क्र. 35, आई.डी. 391001010, शीतला वार्ड क्र. 32 आई.डी. 391001030, पटपरिया वार्ड क्र. 11 आई.डी. 391001037, एवं लरंग साय वार्ड क्र. 24 आई.डी. 391001071 संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आबंटन के संचालन हेतु इ़च्छुक पात्र एजेन्सी अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज की सत्यापित छायाप्रति के साथ 12 जनवरी 2026 तक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ली शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के प्राचार्यों की बैठक
जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर के सभाकक्ष में आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने स्कूलवार परीक्षा परिणामों का विश्लेषण कर कम परिणाम के कारणों पर चर्चा की और आगामी […]
आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए संस्था में संचालित कोपा, फीटर , वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में रिक्त स्थानो हेतु ऑनलाईन प्रवेश के लिए राज्य सरकार ने एक अवसर और प्रदान किया है, जिसके आवेदन प्रकिया के लिए पुनः पोर्टल खोला गया है। […]
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में महासमुंद जिला राज्य में दूसरे स्थान पर
महासमुंद, 10 फरवरी 2026/sns/- महासमुंद जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मात्र 10 माह की अवधि में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। जिसके आधार […]


