छत्तीसगढ़

अन्य किसान के खाते में अवैध रूप से धान बिक्री का प्रयास विफल 22 कट्टा धान जब्त

बलौदाबाजार, 29 दिसम्बर 2025/sns/-राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी विगत 15 नवम्बर से सुचारु रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी में पारदर्शिता, सुगमता, किसानों की सुविधा, कोचिंयो एवं बिचौलिए पर कड़ी निगारानी की जा रही है। कड़ी निगारनी के फलस्वरूप सोमवार को एक किसान द्वारा अन्य किसान के खाते में अवैध रूप से धान बिक्री करने के प्रयास को मण्डी टीम द्वारा असफल किया गया और 22 कट्टा अ धान जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र करमदा में कृषक तुलेश्वर प्रसाद वर्मा के द्वारा अन्य कृषक के 22 कट्टे धान का अवैध बिक्री किये जाने के प्रयास किया जा रहा था। अधिकारियो के द्वारा पूछ -ताछ और जांच पर बिक्री के लिये लाये गए 22 कट्टा धान अन्य कृषक का पाया गया जिसे तत्काल जब्त किया गया।

गौरतलब है कि कलेक्टर दीपक सोनी ने अवैध धान परिवहन, भण्डारण एवं उपार्जन केन्द्र में खपाने पर कड़ी निगारनी एवं कार्यवाही के. निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *