बलौदाबाजार, 29 दिसम्बर 2025/sns/- जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में सोमवार को निजी क्षेत्रों के 3 नियोजकों से प्राप्त 116 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।इस प्लेसमेंट कैम्प में 52 युवाओं का फ़ाइनल सलेक्शन एवं 79 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन किया गया।
जिला रोेजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक श्रीराम लाईफ इंसुरेंस बलौदाबाजार को मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अभिकर्ता के कुल 26 पदों के लिये 70 आवेदक उपस्थित हुए जिसमें से 2 आवेदक का मैनेजर एवं 20 का अभिकर्ता के रूप में अंतिम चयन एवं 48 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया है। दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर को सिक्योरिटी सुपरवाईजर एवं सेक्यूरिटी गार्ड के कुल 40 पदों के लिए 41 आवेदक उपस्थित हुए जिसमें से 30 आवेदकों का सिक्योरिटी गार्ड के पद पर अंतिम चयन एवं 11 आवेदकों का प्राथमिक चयन एवं टेक्नोटास्क प्रा.लि. रायपुर को कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 50 पदों के लिये 28 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें से 20 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया है।
समस्त नियोजकों द्वारा प्राथमिक एवं अंतिम चयनित आवेदकों को अपने अपने संस्थानों में 7 दिवस के अंदर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि अंतिम कार्यवाही पूर्ण कर लिया जाये।



