दुर्ग, 27 दिसम्बर 2025/sns/-राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी में तेजी आ रही है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। जिसके तहत अब दिन-रात कभी भी मोबाईल एप तुंहर टोकन के माध्यम से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन मिलने लगा है। किसानों के लिए यह बड़ी सहुलियत है कि उनके लिए तुंहर टोकन एप अब 24 घंटे उपलब्ध है। अब मोबाईल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नही है। धान बेचने के बाद त्वरित भुगतान का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार की व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 61,116.18 लाख रूपए की लागत से 2,57,796.52 मे. टन धान की खरीदी हो चुकी है। समय पर भुगतान राशि मिलने पर 48629 किसान लाभान्वित हुए हैं। उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव भी तेजी से होने लगी है। जिससे अब दूसरे किसानों को धान बेचने का अवसर मिला है। उठाव हेतु 75,432.80 मे. टन धान का डीओ/टीओ जारी हुआ है। अब तक उपार्जन केन्द्रों से 53,240.40 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। सरकार की इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान भी सहभागी बनते हुए धान बेचने के पश्चात् रकबा समर्पण करने आगे आ रहे हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिला है। जिले में अब तक धान बेच चुके 24577 लघु कृषकों ने 466.79 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके तहत केन्द्रों में 37,59,177 बारदाने उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हेतु 30 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 22 अगस्त 2025/sns/- लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि सत्र नवम्बर 2025 से फरवरी 2026 तक लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हेतु आवेदन 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित आमंत्रित किया गया है। पूर्णरूपेन भरा हुआ आवेदन पत्र जिसमें 03 वर्ष पूर्ण सेवा के साथ […]
किरोड़ीमल नगर समपार फाटक 16 से 18 नवम्बर तक रहेगा बंदरात्रि 10 बजे से सुबह 8 बजे तक होगा रेलवे लाइन का मरम्मत
रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/sns/- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ मंडल द्वारा रेल लाइन के वार्षिक मरम्मत कार्य के चलते समपार संख्या 293 (कि.मी. 594/07-09) स्थित रेलवे फाटक को निर्धारित अवधि तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह फाटक किरोड़ीमलनगर यार्ड में स्थित है, जहां 16 से 18 नवम्बर तक अप लाइन एवं जनसाधारण […]
देश के पहले डिजिटल संग्रहालय में दिखेगी आदिवासी नायकों की शौर्य गाथा
देश के पहले डिजिटल संग्रहालय में दिखेगी आदिवासी नायकों की शौर्य गाथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नवा रायपुर में करेंगे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना रायपुर, 13 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नवा रायपुर अटल नगर में […]

