बलौदाबाज़ार-भाटापारा, 22 दिसंबर 2025/sns/-राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 23 से 25 दिसम्बर 2025 तक राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई, बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने जिले से 79 युवाओं का दल आज रवाना हो गया।कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने युवाओं को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने युवाओं को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लाइट प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह आयोजन आप युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का बहुत अच्छा मौका है।उल्लेखने है कि जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 79 विजेता कलाकार / संगतकार लोकनृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉकबैंड कुल 13 विधाओं में राज्य स्तरीय आयोजन में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल विभाग के अधिकारियों ने आज 79 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर
श्रीमती वंदना तिवारी, प्राचार्य गुरुकुल स्कूल बलौदाबाजार एवं नीरज बाजपेयी, नवभारत जिला प्रमुख एवं समस्त नोडल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण बलौदाबाजार-भाटापारा मौजूद थे।

