छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी

जांजगीर-चांपा 18 दिसम्बर 2025/sns- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध धान पर मंडी अधिनियम के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व,खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न ग्रामों में अवैध धान भंडारण के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 225 कट्टी (90 क्विंटल) धान जप्त किया गया।
 कार्रवाई के दौरान ग्राम अर्जुनी में प्रमोद कुमार बंजारे से 70 कट्टी (28 क्विंटल),ग्राम बनहिल में कमल किशोर से 93 कट्टी (37.20 क्विंटल),ग्राम कटघरी में जयप्रकाश नायक से 32 कट्टी (12.80 क्विंटल),ग्राम पंतोरा बलौदा में विनोद मरावी से 30 कट्टी (12 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया। इस प्रकार मंडी अधिनियम के तहत कुल 225 कट्टी (90 क्विंटल) अवैध धान जप्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन पर आगे भी कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *