राजनांदगांव, 18 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 45179 पंजीकृत किसानों से 548 करोड़ 49 लाख 80 हजार रूपए मूल्य का 2309718 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 16346.31 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और उसके लाभ तथा प्रक्रिया
सुकमा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक लाख 8 हजार रूपये का अनुदान सीधे उनके बैंक खाता में भुगतान किया जाता है। इस योजना से बिजली बिल कम और नवीन रोजगार सृजन होगा तथा अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। 1 किलोवाट रूफ टॉप सोलर क्षमता का […]
लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
बिलासपुर, 22 अगस्त 2025/sns/- प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर द्वारा आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र नवम्बर 2025 से फरवरी 2026 तक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक निर्धारित कार्यालयीन समय में शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग तृतीय तल बिलासपुर में जमा किए जा […]
सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन समेत जिलास्तरीय टीम ने ग्राम पंचायत छोटे गंतुली में मनरेगा योजनांतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में गुणवत्ताहीन एवं दोयम दर्जे के खिड़की निर्माण एंजेसी द्वारा लगाया गया था, जिस पर सीईओ बर्मन ने […]

