छत्तीसगढ़

दो दिवसीय जिला स्तरीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी बनी विजेता


बीजापुर, 16 फरवरी 2026/sns/-जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीण युवाओं को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मिनी स्टेडियम, बीजापुर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। 12 एवं 13 फरवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की 28 टीमों के बीच रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिले
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम विजेता घोषित हुई। द्वितीय स्थान पर गंगालूर की टीम रही, जबकि अम्मा मार्केटिंग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें प्रथम स्थान ₹51000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान ₹21000 एवं ट्रॉफी, तृतीय स्थान ₹11000 एवं ट्रॉफी। व्यक्तिगत पुरस्कार खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नागेश पेरमा, बेस्ट अटैकर सुधाकर सोढ़ी, बेस्ट लिफ्टर रोहित मिंज, बेस्ट ब्लॉकर सीनू हेमला उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
ऑल इंडिया टूर्नामेंट में सीधी एंट्री- प्रतियोगिता में चयनित जिले की शीर्ष 4 टीमों को आगामी 18, 19 एवं 20 फरवरी को आयोजित होने वाले ऑल इंडिया टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। यह अवसर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा मंच प्रदान करेगा।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जिला पंचायत सदस्य श्री शंकरैया माड़वी एवं श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जनपद अध्यक्ष उसूर श्रीमती पूर्णिमा तेलम, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, जिला खेल अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह जिला स्तरीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिले में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *