दुर्ग, 17 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम असोगा, तहसील पाटन व जिला दुर्ग निवासी जागेश्वर साहू की विगत 13 जून 2024 को ग्राम असोगा के दर्री तालाब में डूबनेे से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. जागेश्वर साहू के माता श्रीमती रामबाई साहू पति स्व. रामनाथ साहू निवासी असोगा तहसील पाटन जिला दुर्ग को 02 लाख रूपए एवं पिता श्री युवराज पिता स्व. कृष्णा निवासी ग्राम खपरी तहसील भखारा जिला धमतरी को 02 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए संवेदनशील बने समाज-श्री डेका
रायपुर, 03 दिसंबर 2025/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका आज विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और दिव्यांग बच्चों को आर्शीवाद एवं प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए समाज संवेदनशील बने, उनका सम्मान करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करें। राज्यपाल श्री डेका ने कोपलवाणी श्रवण […]
अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में ई-ऑफिस क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण संपन्न
सुकमा, 13 नवम्बर 2025/sns/- शासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में गुरूवार को ई-ऑफिस क्रियान्वयन के संबंध में एक दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण सत्र 2 पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने सामरबार में संत श्री बभु्रवाहन महाराज से की भेंट
मुख्यमंत्री श्री साय ने सामरबार में संत श्री बभु्रवाहन महाराज से की भेंट रायपुर, 29 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकासखंड के ग्राम सामरबार स्थित संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचकर गुरु पीठाधीश्वर संत श्री बभु्रवाहन सिंह जी महाराज से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत श्री से उनका […]


