छत्तीसगढ़

धान खपाने की नीयत से रखे बिचौलिए का 233 बोरी धान संयुक्त टीम ने किया जब्त

बलौदाबाजार, 16 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं अवैध धान पर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को धान खपाने की नीयत से रखे बिचौलिए का 233 बोरी अवैध धान संयुक्त टीम द्वारा जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम को सूचणा मिली कि विकासखंड पलारी के ग्राम साराडीह में नीलेश ट्रेडर्स दुकान के सामने धान दूसरे खाते में खपाने के लिए रखा गया है। सूचना के आधार संयुक्त टीम ग्राम साराडीह पहुंचकर मौके पर रखे 233 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

तहसील लवन अंतर्गत राजस्व एवं मंडी टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम डमरू में फुटकर व्यापारी संजय साहू से 55 बोरी, गिरीश साहू से 26 बोरी, हनी जायसवाल से 30 बोरी धान अवैध पाये जाने पर जब्त किया गया। जप्त किये गये धान को ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया। तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम कोलियारी के हेमिन मंडावी किराना दुकान से 55 कट्टा अवैध धान को जप्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।

कार्यवाही के दौरान एसडीएम पलारी दीपक निकुंज़, तहसीलदार लवन पेखन टोंड्रे, नायब तहसीलदार हमेश साहु सहित मण्डी बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *