बिलासपुर, 16 दिसम्बर 2025/sns/-अपोलो हॉस्पिटल द्वारा 16 दिसम्बर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सवेरे 10.30 बजे से 12.30 बजे तक पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग में रजिस्ट्री ऑफिस के पास किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सवेरे 10 बजे करेंगे। शिविर स्थल में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोफिया सुल्ताना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विजया लक्ष्मी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कौशले, गैस्ट्रोएंट्रोलाजी डॉ आकाश गर्ग, जनरल मेडिसीन डॉ मंदार गोकाटे विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सलाह प्राप्त कर सकते है।

