छत्तीसगढ़

वन अधिकार पट्टों पर हो रही है धान खरीदी कलेक्टर के रात्रिकालीन जन चौपाल में किसानों द्वारा बताए समस्या का हुआ निराकरण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 दिसंबर 2025/sns/-जिले के दूरस्थ वनाँचल ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में रात्रिकालीन जनचौपाल के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के समक्ष वन अधिकार पट्टा धारकों द्वारा अपने वन अधिकार पट्टों में धान विक्रय करने की मांग की गई है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किसानों की मांग का त्वरित संज्ञान में लेकर इसका निराकरण कराया। वर्तमान में कम्पाटमेंट नम्बर के वन अधिकार पट्टों पर छ.ग. शासन की धान खरीदी नीति अनुसार धान खरीदी का कार्य चल रहा है। जिले में कुल 3845 कम्पाटमेंट के वन अधिकार पट्टे हैं, इन कम्पाटमेंट के वन अधिकार पट्टों में शासन की नीति के अनुसार किसानों द्वारा धान क्रय किया जा रहा है जिससे किसान खुश हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त कर रहें हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी का कार्य पिछले 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ की गई है। जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 89,171 है तथा कुल पंजीकृत रकबा 90,600 है। 12 दिसंबर 2025 तक कुल 96,785 मे. टन धान खरीदी किया गया है जिसमें से 17,554 टन का डी.ओ. जारी किया गया है तथा 6,072 टन का धान उठाव किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *