छत्तीसगढ़

तुंहर टोकन एप्प से खरीदी लिमिट की 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन

बलौदाबाजार, 11 दिसम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी में पारदर्शिता एवं किसानों की सुविधा की दृष्टिकोण से तुहर टोकन ऐप के माध्यम से दैनिक खरीदी लिमिट की 70% टोकन ऑनलाइन एवं 30% टोकन समिति स्तर से काट सकते हैं।

इस वर्ष टोकन की संख्या में भी परिवर्तन किया गया हैं जिसमें 2 एकड़ तक भूमिधारी किसानों को 1 टोकन,2 एकड़ से अधिक एवं 10 एकड़ भूमिधारी किसानों को 2 टोकन एवं 10 एकड़ से अधिक भूमिधारी किसानों को 3 टोकन की पात्रता है। किसान उपरोक्त पात्रता अनुसार टोकन ऑनलाइन या ऑफ लाइन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *