जांजगीर-चांपा, 10 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के निर्देशन में दीदी के गोठ मासिक रेडियो कार्यक्रम का अगला एपिसोड 11 दिसम्बर 2025 को प्रसारित किया जाएगा। यह एपिसोड जेंडर कैंपेन नई चेतना 4.0 पर आधारित होगा। सभी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का ग्राम स्तर से जिला स्तर तक अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जाए तथा प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जाए। महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
वन अधिकार प्रकोष्ठ के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए दावाआपत्ति
सुकमा, 31 अक्टूबर 2025/sns/-अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर संचालित वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक के पदों पर नियुक्ति के लिए आमंत्रित आवेदनों की जांच पूर्ण कर ली […]
जिले के 48 हजार 514 परिवारों को मिला घर पहुंच शुद्ध पेयजल
10 नवंबर 2025/sns/- जिला गठन पश्चात मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जल जीवन मिशन एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल सुविधा पहुंचाने का कार्य तेजी से हुआ है। वर्ष 2022 में जिले में कुल 4747 हैंडपंप […]
निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया को दी साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण पिपरिया में साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का […]

