दुर्ग, 10 दिसम्बर 2025/snsz/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 26075 किसानों से 1,36,322.68 मे. टन धान खरीदी हुई है जिसकी लागत राशि 32,328.87 लाख रूपए है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि अनुसार धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। किसानों को धान बिक्री पश्चात् 27,402.59 लाख रूपए का ऑनलाईन भुगतान हो चुका है। उपार्जन केन्द्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए समुचित प्रबंध की गई है। धान खरीदी हेतु केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था है। अब तक 7929 किसानों ने 131.80 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 6,16,435 मे. टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित है। जिले के समितियों में खरीदे गये धान का उठाव भी शुरू हो गया है। इस हेतु 16,411.60 मे. टन का डीओ/टीओ जारी हो चुका है। जिसमें से 5,150.00 मे. टन धान का उठाव हो चुका है।
संबंधित खबरें
राजस्व मंत्री ने ग्राम भैंसा में विभिन्न विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
बलौदाबाजार, 28 जनवरी 2026/sns/- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मंगलवार को जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत भैंसा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 24 लाख 50 हजार रुपये लागत के चार विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 5 लाख रुपये के सांस्कृतिक भवन व 4 […]
छत्तीसगढ़ की सेवा भावना को राष्ट्रीय सम्मान
बस्तर की ‘बड़ी दीदी’ बुधरी ताती एवं दंतेवाड़ा के सेवा समर्पित चिकित्सक दंपत्ति डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले-सुनीता गोडबोले को पद्मश्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीनों विभूतियों को दी बधाई रायपुर, 26 जनवरी 2026/sns/- केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत […]
मनरेगा से बदलेगी ग्रामीण आजीविका की तस्वीर
मुंगेली, 27 दिसम्बर 2025/sns/-ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों की आय बढ़ाने और स्थायी आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने की दिशा में जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए जिले में 600 आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया […]

