छत्तीसगढ़

जनदर्शन आमजनों की मांगों एवं समस्याओं का हुआ समाधान

मुंगेली, 10 दिसम्बर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों से रूबरू होकर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने दो हितग्राहियों को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत 01-01 लाख रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया।
जनदर्शन में ग्राम फुलवारी की दिव्यांग कौशिल्या यादव ने ट्राय सायकल दिलाने, ग्राम मोहतरा तेली के प्रफल्ल गंधर्व ने नवीन ट्रांसफार्मर लगवाने, ग्राम भटगाव के रामकुमार ने धान के रकबा में सुधार कराने, ग्राम धरमपुरा के छेदीराम साहू ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, विनोबा भावे वार्ड मुंगेली के निवासियों ने आगर नदी के किनारे दीवार निर्माण कराने, ग्राम पालचुवा के ग्रामीणों ने हैण्डपम्प की मरम्मत कराने, ग्राम संगवाकापा के भरत साहू ने पीएम आवास, पेंशन और शौचालय योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कबराटोला की राधिका गायकवाड़ ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *