जांजगीर-चांपा. 20 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान ना हो इसे दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 04 के तहत जिले की सीमाओं के अंतर्गत बिना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तार यंत्रों के प्रयोग को प्रतिबंधित किया है। विशिष्ट परिस्थितियों एवं शासकीय कार्यों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन तथा नियंत्रण) नियम, 200 एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अंतर्गत जिला मुख्यालय में अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं जिले अन्य अनुविभाग मुख्यालय की तहसील में अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा अनुविभाग मुख्यालय से भिन्न तहसील में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा दी जाएगी, लेकिन यह अनुमति किसी भी परिस्थितियों में रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे के बीच की अवधि के लिए नही दी जा सकेगी। बिना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी (जप्ती आदि) कार्यवाही किया जावें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
संबंधित खबरें
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया जिले में हर्ष्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतत्रंता दिवस स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवार हुए सम्मानित कवर्धा, 15 अगस्त 2025। कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान […]
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक
जगदलपुर, 17 जुलाई 2025/sns/- कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सहित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। वहीं मध्यान्ह भोजन के सुचारू संचालन सहित जनसहयोग से न्यौता भोज का आयोजन करें। कमिश्नर बस्तर बुधवार को आयुक्त कार्यालय के वीडियो […]
कलेक्टर की संवेदनशील पहल आवेदक की समस्या का हुआ त्वरित समाधान
कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- आमजन की समस्याओं के त्वरित और न्यायोचित निराकरण की दिशा में प्रशासन ने एक और पहल कर मिसाल पेश की है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा शुक्रवार को सहसपुर लोहारा एसडीएम एवं तहसील कार्यालय पहुँचे। यहां उन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्राम गैंदपुर निवासी […]


