छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 15 दिसम्बर को जिला कार्यालय के रोजगार शाखा में


बीजापुर, 09 दिसम्बर 2025/sns/-निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 250 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें 12वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा के महिला एवं पुरूष दोनो अभ्यर्थी के लिए यह अवसर प्रदाय किया जा रहा है। कार्य करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में 15 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 3ः30 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8200899441 में संपर्क कर सकते हैं तथा https:bijapur.gov.in पर सर्च या जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर, छत्तीसगढ़ के टेलीग्राम ग्रुप लिंक https:t.me/mplyoment_office_bijapur_cg में जुड़कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *