छत्तीसगढ़

बीजापुर जिले की चार छात्राओं का राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन

बीजापुर, 08 दिसम्बर 2025/sns/- कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा जारी पत्र के अनुसार 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता तैराकी बालिका 14, 17 एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग में बीजापुर जिले की चार प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 12 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होगी जिसमें देशभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

बीजापुर जिले से चयनित खिलाड़ी जिनमें अंडर 14 वर्ग रीता पोरतेटी एवं गुंजन कोरसा वहीं अंडर 19 वर्ग सदना पोरतेटी एवं अक्षिता तोड़ेम प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों के साथ स्वीमिंग कोच दिप्ती वर्मा 10 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  

कलेक्टर श्री संबित ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये प्रतिभाशाली छात्राएँ न केवल अपने विद्यालय का बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय पर रोशन करेंगी। आप सभी में अपार क्षमता है। पूर्ण मनोयोग से अभ्यास करें और बेझिझक अपने कौशल का प्रदर्शन करें। जिले से चार खिलाड़ियों का चयन होना बीजापुर के लिए गर्व की बात है। इन बालिकाओं ने कठिन मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। इस दौरान खेल अधिकारी श्री नारायण गवेल एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *