सुकमा, 08 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में साक्षरता महापरीक्षा के प्रति उत्साह का माहौल बनाने और नव साक्षरों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अद्वितीय पहल की है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला शिक्षाधिकारी श्री जीआर मंडावी के मार्गदर्शन में शासकीय माध्यमिक शाला कुम्हाररास, सुकमा के शिक्षकों और स्वयंसेवी शिक्षिकाओं ने श्उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रमश् के अंतर्गत 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली महापरीक्षा के लिए नव साक्षर परीक्षार्थियों के घर-घर जाकर एडमिट कार्ड वितरित किए।
उत्साह और सम्मान की पहल
शिक्षक और स्वयंसेवी शिक्षिकाओं की यह श्हमारी पहलश् उनके उत्साह और सफलता के लिए समर्पित है। एडमिट कार्ड वितरण का यह छोटा-सा प्रयास, शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नव साक्षर लोगों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर, कुम्हाररास क्षेत्र में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक श्उल्लास साक्षरता जागरूकता रैलीश् भी निकाली गई।
जागरूकता रैली में दिखा जोश
इस भव्य रैली में ग्राम प्रभारी, स्वयंसेवी शिक्षिका, प्रधान पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शाला के बच्चे और शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली के दौरान, सभी नव शिक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। उन्हें चावल और हल्दी का तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक निमंत्रण दिया गया। यह पारंपरिक और भावनात्मक सम्मान सुनिश्चित करता है कि अधिक से अधिक परीक्षार्थी इस साक्षरता महापरीक्षा से जुड़कर शिक्षा के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ाएँ।

