छत्तीसगढ़

बिलासपुर-एलटीटी-बिलासपुर के मध्य 01-01 स्पेशल ट्रेन की सुविधा ।

बिलासपुर-एलटीटी-बिलासपुर के मध्य 01-01 स्पेशल ट्रेन की सुविधा ।

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ मिलेगी यात्रा सुविधा ।

रायपुर: 04 दिसम्बर, 2025

         शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-एलटीटी-बिलासपुर के मध्य एक फेरे के लिये स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । इस गाड़ी में पर्याप्त संख्या में सीट उपलब्ध है । 

          गाड़ी संख्या 08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 10 दिसम्बर 2025 को तथा गाड़ी संख्या 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को चलेगी । 

 *  इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, अकोला, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण , ठाणे तथा एलटीटी स्टेशनों में दिया गया है ।*    

     इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 10 स्लीपर, 02 एसी-III तथा 01 एसी-II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध है  ।

👉 गाड़ी संख्या 08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 17.00 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 18.35 बजे, प्रस्थान 18.40 बजे, दुर्ग आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, गोंदिया आगमन 21.18 बजे, प्रस्थान 21.20 बजे, नागपुर आगमन 00.01 बजे, प्रस्थान 00.05 बजे, अकोला आगमन 03.32 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, भुसावल आगमन 05.35 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, मनमाड आगमन 08.10 बजे, प्रस्थान 08.12 बजे, नासिक रोड  आगमन 09.10 बजे, प्रस्थान 09.15 बजे, कल्याण आगमन 11.52 बजे, प्रस्थान 11.55 बजे, ठाणे आगमन 12.17 बजे, प्रस्थान 12.20 बजे तथा एलटीटी 13.30 बजे पहुंचेगी ।   

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 00.15 बजे रवाना होगी तथा ठाणे आगमन 00.32 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, कल्याण आगमन 00.57 बजे, प्रस्थान 01.00 बजे, नासिक रोड आगमन 03.32 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, मनमाड आगमन 04.23 बजे, प्रस्थान 04.25 बजे, भुसावल आगमन 06.50 बजे, प्रस्थान 06.55 बजे, अकोला आगमन 08.50 बजे, प्रस्थान 08.55 बजे, नागपुर आगमन 13.35 बजे, प्रस्थान 13.40 बजे,  गोंदिया आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, दुर्ग आगमन 17.25 बजे, प्रस्थान 17.30 बजे, रायपुर आगमन 18.05 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे  तथा 20.15 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *