छत्तीसगढ़

कोन्टा में 217वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ, शपथ ग्रहण और रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता संदेश

सुकमा, 05 दिसम्बर 2025/-7वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कोन्टा छत्तीसगढ़ में 01 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत शपथ समारोह के साथ की गई। कैम्प परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमाण्डेन्ट श्री विजय शंकर ने की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ वस्त्र धारण करने, प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग न करने तथा समाज में अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
शपथ समारोह के बाद जवानों को कैम्प परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही  02 दिसंबर 2025 को कोटा क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
इस अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी श्री अरविंद पी. आनंद, द्वितीय कमान अधिकारी श्री नीर सिंह मीणा, उप कमाण्डेन्ट श्री सौरभ कुमार सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट श्री डी. राजा इलमपरिथी सहित अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *