जांजगीर-चांपा, 05 दिसंबर 2025/sns/- धान उपार्जन केंद्र पकरिया में किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित हुई है। आज केंद्र में पहुंचे किसान श्री भगवान शरण कश्यप ने अपने 15.60 क्विंटल धान का विक्रय किया और इस पूरी व्यवस्था को किसानों के अनुकूल बताते हुए शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस बार धान खरीदी व्यवस्था में जिस तरह से सुधार किए गए हैं, उससे किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ है और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह से तनावमुक्त और सरल बन गई है। किसान श्री भगवान शरण कश्यप ने बताया कि धान बेचना अब पहले से बहुत ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रों में नमी परीक्षण, तौल, टोकन सत्यापन, स्टाफ का सहयोग और व्यवस्थाओं की पारदर्शिता ने किसानों का भरोसा बेहद मजबूत किया है। पूरे केंद्र में साफ-सफाई, शेड, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और कामकाज की गति देखकर यह आसानी से महसूस होता है कि शासन ने किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखा है। किसान श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का सीधा लाभ उन्हें जमीन पर मिल रहा है।
संबंधित खबरें
सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली एवं परिवर्तन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 05 सितम्बर 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव द्वारा आयोजित सहकारी सम्मेलन में शिरकत की।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि […]
चक्रधर समारोह-2025लोकगायिका कविता वासनिक की छत्तीसगढ़ी लोकगायन की रंगारंग प्रस्तुति से देर रात झूमते रहे दर्शक
रायगढ़, 05 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 की नौवीं संध्या सुर, ताल, नृत्य और भक्ति रस के अद्भुत संगम से सराबोर रही। शाम 5 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सतना की कुमारी नित्या शर्मा के […]
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लोरमी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
मुंगेली,01 दिसंबर 2025/sns/- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास सारधा विकासखंड लोरमी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भर बनने तथा सुरक्षित रहते हुए देश के विकास में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश […]

