छत्तीसगढ़

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास) राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान

मुंगेली, 04 दिसम्बर 2025/sns/-राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान (उल्लास कार्यक्रम) अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा जिले में ‘‘मुंगेली का जन-जन साक्षर’’ थीम पर 07 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के असाक्षरों को 2030 तक पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास) का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे शिक्षार्थी जो 200 घंटे में 07 अध्याय पूरा किए हों, उन्हें महापरीक्षा अभियान में शामिल होने और सफल होकर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान एवं राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी.डाहिरे ने बताया कि परीक्षा 07 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें परीक्षार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी समय 03 घंटे की परीक्षा दिला सकते हैं। जिला परियोजना अधिकारी श्री रामनाथ गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में जिले के 17 हजार 300 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तीनों विकासखण्डों मुंगेली, लोरमी और पथरिया में केन्द्र बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *