छत्तीसगढ़

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में अपर कलेक्टर ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

सुकमा, 03 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र ठाकुर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस खोलकर कक्ष का अवलोकन किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। निरीक्षण पश्चात पुनः राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कक्ष को सील किया गया। इस दौरान निर्वाचन शाखा के कर्मचारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *