सुकमा, 03 दिसम्बर 2025/sns/-प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने बिजली विभाग को तत्परता से पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना का लाभ लेने वाले लोगों को अधिकृत वेण्डरों के नाम और संपर्क नंबर तुरंत उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि हितग्राही सीधे उनसे संपर्क कर सकें और प्रक्रिया में तेजी आए।
जिले के अधिकृत वेण्डरों के संपर्क नंबर
मेसर्स छत्तीसगढ़ इनोवेशन इंटरप्राइजेज- 7999884551
मेसर्स शुद्धक एनर्जी इंटरप्राइजेज- 7869544636
मेसर्स अग्रवाल एसोसिएट इंटरप्राइजेज- 9399274330
इन वेण्डरों द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल इंस्टालेशन का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि वेण्डरों के संपर्क विवरण उपलब्ध होने से योजना का क्रियान्वयन और भी तेज तथा सुगम होगा, जिससे अधिक से अधिक परिवार मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकेंगे।
1310/2025



