छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय कैम्प 05 दिसम्बर को आपकी पूंजी आपका आधिकार का आयोजन


बीजापुर, 02 दिसम्बर 2025/sns/- जिले के उन खाताधारकों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है जिनकी राशि लंबे समय से निष्क्रिय या बंद पड़े खातों के कारण भारतीय रिजर्व बैंक के डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (डीफ) खाते में चली गई थी। अब वह राशि वापस पाने का सुनहरा अवसर जिले में 05 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले विशेष कॅम्प  “आपकी पूंजी आपका आधिकार”  में मिलेगा।
कैंप का आयोजन जिला कार्यालय परिसर में किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पुरानी राशि वापस खातें में डालना है। यह अभियान के तहत बैंक बीमा कंपनियां और अन्य वित्तीय संस्थान मिलकर ऐसी राशि को वापस उसके सही हकदारों तक पहुंचाएंगे जो पुराना निष्क्रिय बैंक खातों गैर दावा की गई बीमा राशि, म्यूचुअल फंड निवेश से रिजर्व बैंक में पहुंच गई है। कैंप में आने वाले पात्र खाता धारकों को राशि वापसी की पुष्टि पत्र भी दिए जांएगे। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बीजापुर ने बताया कि इस अभियान का मकसद नागरिकों को उनकी भूली बिसरी आर्थिक पूंजी को वापस दिलाना है। कई लोग पुराना खातों बीमा पॉलिसियों या निवेशों को वर्षों तक नहीं देखते, जिससे राशि रिजर्व बैंक में चली जाती है अब यह राशि आसानी से वापस मिल सकेगी। यह अभियान लोंगो को उनके वित्तिय अधिकारों के प्रति जागरूक करता है और उन्हें अपनी जमा पूंजी वापस लेने का सरल तरीका प्रदान करता है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले की सभी बैंक शाखाएं बीमा कंपनिया स्टॉक एक्सचेंज और अन्य वित्तीय संस्थाएं एक साथ काम कर रही है। जिले के सभी खाता धारक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैम्प में पंहुचकर अपनी पुरानी राशि का दावा जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *