सुकमा, 01 दिसम्बर 2025/sns/-जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2026 के लिए अभ्यर्थियों का इंतज़ार समाप्त हो गया है। परीक्षा का प्रवेश-पत्र नवंबर 2025 में जारी कर दिया गया है। आगामी 13 दिसंबर 2025 को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए जिलेभर के छात्र तैयारी में जुटे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र बीईओ कार्यालय, कोटा या जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र वितरण की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रवेश-पत्र प्राप्त करते समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड तथा निवास प्रमाणपत्र की मूल प्रति अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी।
नवोदय विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रवेश-पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थी को दो दिनों के भीतर विद्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना होगा

