छत्तीसगढ़

अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंगसभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 रखी जा रही कड़ी निगरानी


रायगढ़, 27 नवम्बर 2025/sns/- जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक सीमाओं पर बनाये गए 25 चेकपोस्ट पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। भुईंयापाली, बेलरिया, लारा, रेंगालपाली, एकताल, जमुना, तोलमा, हाड़ीपानी, लमडांड, हमीरपुर, हाटी, गोलाबुड़ा, फतेपुर, केशरचुंवा, टांगरघाट, बिजना, बरकछार, उर्दना, बोईरदादर, पलगड़ा, भालूनारा, बाकारुमा, ऐडू एवं रीलो सहित कुल 25 चेकपोस्ट पर टीमें तैनात कर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की गई है। अनुविभागीय स्तर पर भी विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि अवैध धान भंडारण एवं परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *