छत्तीसगढ़

एकीकृत किसान पोर्टल में संशोधन 30 नवंबर तक

मुंगेली, 27 नवम्बर 2025/sns/- खरीफ वर्ष 2025 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले के किसानों के पंजीयन व विवरण संशोधन के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दी गई है। किसान समय पर अपने पंजीयन एवं सुधार संबंधित कार्य पूर्ण कर सकेंगे।
उप संचालक कृषि, जिला मुंगेली ने बताया कि तिथि बढ़ने से उन किसानों को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर बैंक खाता, आधार, खसरा-खतौनी, भूस्वामित्व आदि संबंधी त्रुटियों को अपडेट नहीं करा पाए थे। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *