छत्तीसगढ़

धान बिक्री की राशि का उपयोग कर किसान प्रदीप पटेल खरीदेंगे ट्रैक्टर

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2025/sns/-खरीफ वर्ष 2025-26 में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गंधराचुवा के किसान प्रदीप पटेल ने अपने धान की उपज को धान खरीदी केन्द्र कनकबीरा में राज्य सरकार को बिक्री कर उस राशि से ट्रैक्टर खरीदने का सपना संजोया है। लगभग 2 एकड़ की भूमि में किसान प्रदीप ने 51.60 क्विंटल धान बिक्री किया है। उन्होंने कहा कि धान बेचने से जो राशि मिलेगी उस राशि और जमा पूंजी को मिलाकर वे ट्रेक्टर खरीदेंगे। प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य 3100 रूपए धान खरीदी से किसान प्रदीप खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने पर धन्यवाद देते हुए राज्य सरकार के टोकन सिस्टम का सराहना करते हुए कहा कि पहले उन्हें टोकन के लिए लाइन लगाना पड़ता था, अब ऑनलाइन सुविधा हो गया है। हम अपने हाथ में अपना टोकन काट सकते हैं। सुविधा के संबंध में किसान प्रदीप पटेल ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में  पानी, अच्छा बारदाना समय पर मिल रहा है, किसानों को परेशानी नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *