जांजगीर-चांपा, 25 नवम्बर 2025/SNS/- छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज, पोलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कोलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों, जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिसके अंतर्गत भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 के लिए 30 नवम्बर 2025 तथा वर्ष 2024-25 के लिए 31 दिसंबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात् विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के लिए बैंक अकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन हेतु अवसर प्रदाय नहीं किया जायेगा।
संबंधित खबरें
पहले बारिश में मुसीबत बढ़ जाती थी अब तो चैन से रह पाते हैं
कोरबा, 29 जुलाई 2025/sns/- मैं जब तक सक्षम था..मेरी झोपड़ी में कोई ज्यादा परेशानी नहीं थी। बारिश हो तूफान.. हर मौसम में झोपड़ी में ही मेरा और मेरे परिवार का समय बीता। हालांकि खपरैल वाले मिट्टी के घरों में रहना तकलीफदेह तो है.. लेकिन हाथ पैर सही सलामत हो तो हर तकलीफ दूर की जा […]
पुन प्रसारित समाचार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
दुर्ग, 24 नवम्बर 2025/sns/- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संबंध में आज जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक […]
प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 02 दिसंबर को
कोरबा, 28 नवंबर 2025/sns/-प्री0 मेडिकल एवं प्री0 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिला स्तर पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिलों सेपरीक्षण उपरांत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 02 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक प्रयास बालक आवासी विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग […]


