छत्तीसगढ़

आमाटोला से सिंघाभेंड़ी की सड़कें होंगी दुरुस्त जिले में तीव्र गति से चल रहे सड़क मरम्मत कार्य

मोहला, 24 नवंबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों के सुगम यातायात एवं आवागमन को सुनिश्चित करने राज्य में खराब एवं जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री अरुण साव के मंशानुरूप लोक निर्माण विभाग, संभाग मोहला अंतर्गत बीटी पैच रिपेयर कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 83.81 किलोमीटर लंबाई की खराब सड़कों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें आमाटोला से सिंघाभेंड़ी तथा सिंघाभेंड़ी से कहाड़कसा मार्ग को लोक निर्माण विभाग उपसंभाग अंबागढ़ चौकी अंतर्गत बीटी पैच मरम्मत कार्य हेतु प्रस्तावित किया गया है। विभाग द्वारा इन कार्यों को अति शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *