छत्तीसगढ़

दिव्यांग बच्चों को वितरण किए गए आवश्यक उपकरण

बीजापुर, 24 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं समग्र शिक्षा कार्यालय बीजापुर के निर्देशन पर एवं जिला मिशन समन्वयक तथा सहायक कार्यक्रम समन्वयक (समावेशी शिक्षा) तारकेश्वर पैकरा के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय अभिभावक/पालक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को ब्लॉक स्त्रोत केंद्र समग्र शिक्षा बीजापुर में किया गया।

कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें अभिभावकों को समावेशी शिक्षा से जुड़ी समस्त गतिविधियों, प्रक्रियाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण एवं सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) जागेश्वर कौशल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नागेश्वर निषाद, खंड स्त्रोत समन्वयक राजेश मिश्रा, बीआरपी समावेशी शिक्षा प्रभारी चितूराम बघेल सहित समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही। अधिकारियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *