छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं एसपी ने विज्ञान मेले का किया अवलोकन

मुंगेली, 22 नवंबर 2025/sns/- उच्चतर माध्यमिक शाला कंतेली में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार विभिन्न विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा आधारित मॉडलों का अवलोकन किया। मेले में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, नवाचार सहित विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कौशल विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कलेक्टर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में शोध भावना और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। वहीं एसपी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडे सहित स्कूल की छात्र-छात्राएं, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार एवं वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शामिल प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *