बलौदाबाजार, 21 नवम्बर 2025/sns/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र पांच दिन हुए हैं और अधिकांश उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी है। जिले में अब तक 2846 किसानों से 11875 मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है।
कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में सभी केन्द्रों में धान खरीदने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में भी अब किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। किसान टोकन तुंहर हाथ एप्प से आसानी से टोकन प्राप्त कर रहे है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 165012 किसान पंजीकृत है। कुल पंजीकृत रकबा 161455.69 हेक्टेयर एवं धान खरीदी का कुल अनुमति लक्ष्य 915400 मेट्रिक टन है। 129 समिति एवं 166 उपार्जन केन्द्र के माध्यम से धान खरीदी जारी है।


