बीजापुर, 19 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मृतक समीर कड़ती के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती मासो कड़ती, निवासी ग्राम गमपुर, तहसील गंगालूर को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तहर गाज गिरने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक गोपाल गायता के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती सुनिला गायता, निवासी ग्राम कोटेर, तहसील गंगालूर को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

