छत्तीसगढ़

बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा नया शाला समय

अम्बिकापुर, 19 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र छात्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने आदेश जारी कर  जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के शाला संचालन समय में 31 जनवरी 2026 तक बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालय
प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 8ः30 बजे से 12ः00 बजे तक, शनिवारः दोपहर 12ः15 बजे से 4ः15 बजे तक संचालित होंगे। द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12ः15 बजे से 4ः15 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8ः30 बजे से 12ः00 बजे तक संचालित होंगे।

एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय
सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8ः30 बजे से 12ः00 बजे तक संचालित होंगे।
कलेक्टर श्री भोसकर ने बदलते मौसम और कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों को संशोधित समयानुसार ही कक्षाएं संचालित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को मौसम के अनुरूप गर्म वस्त्र पहनाकर ही विद्यालय भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *