छत्तीसगढ़

सचिव पद हेतु दावा आपत्ति 02 दिसंबर तक आमंत्रित

सुकमा, 19 नवंबर 2025/sns/-कार्यालय जिला पंचायत सुकमा में पंचायत सचिव पद की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। जिसके परिपालन में कार्यालय में आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों का चयन समिति द्वारा परीक्षण कर दावा आपत्ति हेतु पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। जिस भी अभ्यर्थी को उनके विवरण में कोई भी आपत्ति हो तो कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा में 02 दिसंबर 2025 समय सायं 5ः30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट व पंजीकृत डाक के माध्यम से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। स्पीड पोस्ट व पंजीकृत डाक के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार्य नही होंगें। दावा आपत्ति में केवल लिपिकिय त्रुटी में सुधार किया जावेगा, किसी भी प्रकार की दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत  सुकमा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सुकमा, कोन्टा, छिन्दगढ़ के सुचना पटल अथवा जिले के वेबसाईट www.sukma.gov.in का अवलोकन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *