छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय नशा मुक्त शपथ समारोह 18 नवम्बर को


राजनांदगांव, 18 नवम्बर 2025/sns/-नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नशा मुक्त शपथ समारोह का आयोजन किया गया है। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 18 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय नशा मुक्त शपथ समारोह का आयोजन रखा गया है। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार द्वारा नशा मुक्त शपथ समारोह में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *