सुकमा, 17 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव निर्देशानुसार जिले के अनुविभाग छिंदगढ़ अंतर्गत 01 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटित किया जाना है। जिसके तहत विकासखण्ड छिंदगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेतानार के अंतर्गत ग्राम जंगमपाल में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिन्दगढ़ में 28 नवंबर 2025 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिन्दगढ़ में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
जन्मजात मोतियाबिंद के 8 बच्चों की आंखों की रोशनी लौटी, परिजनों ने जताया आभार रायगढ़ में नेत्र ज्योति की नई उजास, राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम से मिली सैकड़ों लोगों को रोशनी
रायगढ़, 12 दिसम्बर 2025/sns/- रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के छोटे गुमड़ा गांव का 8 वर्षीय योगेन्द्र दास महंत जन्मजात मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहा था। आंखों की कमजोर दृष्टि के कारण वह न पढ़ पाता था, न सामान्य रूप से खेल पाता था। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था और इलाज असंभव लग रहा […]
कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल का सुकमा प्रवास किसानों को मिली आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की नई दिशा
सुकमा, 26 नवम्बर, 2025/sns/- मंगलवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टुटेजा ने कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा का एक दिवसीय दौरा किया, जहाँ उन्होंने लगभग 60 किसानों से सीधे संवाद कर क्षेत्रीय कृषि स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा की।माननीय कुलपति जी ने प्राकृतिक […]
जिले में आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य योजना पर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक
जगदलपुर, 14 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा गुरुवार की शाम जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग,उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग,पशुधन विकास विभाग, हथकरघा विभाग,मत्स्य पालन विभाग, वन विभाग और लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारियों की बैठक लेकर भारत सरकार को बस्तर जिले में आजीविका प्रमोशन हेतु प्रस्ताव भेजने के […]

