सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2025/ sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम का जिले के सभी क्षेत्रों सराईपाली सारंगढ़ मार्ग, रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलोदाबाजार मार्ग और सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता आर के कामरा ने आम सूचना जारी किया है कि, कोई भी व्यक्ति नेशनल हाइवे सड़क के दोनों ओर 40 फुट तक में कोई भी अवैध कब्ज़ा, ईंट, पत्थर, रेत, गिट्टी, लकड़ी, मिट्टी आदि नहीं करें। यदि सड़क निर्माण के दौरान ऐसा पाया जाता है तो उसे हटाया जाएगा और कोई विवाद, झगड़ा करता है तो शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धारा के तहत पुलिस कार्यवाही तथा एफआईआर की जाएगी।
संबंधित खबरें
विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत सत्यापन एवं गणना कार्य 04 दिसम्बर तक
मुंगेली, 03 नवंबर 2025/sns/- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत 04 दिसम्बर तक सत्यापन एवं घर-घर गणना कार्य किया जा रहा है। इस पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है, इसके अंतर्गत योग्य मतदाताओं का नाम न छूटे तथा अयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में न जुड़े। […]
स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा लोकभवन
रायपुर, 31 जनवरी 2026/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य, विशेषकर विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर मठपारा के 50 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ आज लोकभवन का भ्रमण किया। ARG_8836.JPG ARG_8877.JPG ARG_8883.JPGविद्यार्थियों ने […]
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ 30 सितंबर तक होगा
सुकमा, 11 सितम्बर 2025/sns/- 10 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। यह योजना प्रदेश की बेटियों के लिए नई उम्मीदों, शिक्षा और सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर सामने आई है।इस योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों से नियमित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण […]

