छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन विधायक और जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल


बीजापुर, 15 नवंबर 2025/sns/-बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय दो दिवसीय आयोजन का 14 नवंबर को भव्य समापन हुआ। जिले के चारों ब्लॉकों से आए 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, दौड़, लंबी कूद और रस्साकसी जैसी खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन की उत्तम व्यवस्था की सराहना भी की। समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी सहित जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और जिले में खेल प्रतिभाओं की प्रगति की सराहना की।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने चयनित न हो सके खिलाड़ियों को निराश न होते हुए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी और कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं को अवसर और मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, जिला खेल अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल, जिला प्रशासन के अधिकारी व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *