कोरबा, 14 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर 18 नवम्बर 2025 को जिले के सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों, सभी स्कूलों, स्वैच्छिक संस्थाओं, कॉलेजों में व्यापक पैमाने पर नशे के विरुद्ध कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश दिए है । जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशे के विरुद्ध ऑनलाइन व ऑफलाइन शपथ एवं कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताएं व जनसभा सहित अन्य गतिविधियां शामिल है। कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्त अभियान की उपलब्धियों को उजागर करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है। कलेक्टर ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में जिले के जनप्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों, विविध समूह, स्कूल, महाविद्यालय , विश्विद्यालय, स्वैच्छिक संस्थाओं को सम्मिलित करने निर्देशित किया है। साथ ही किए गए गतिविधियों की जानकारी https://nmba.dose.gov.in में अनिवार्य रूप से अपलोड करने निर्देशित किया है।
संबंधित खबरें
पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ श्रीमती सोनकुंवर का घर बिजली बिल हुआ शून्य
मोहला, 20 सितंबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा से घरों तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।योजना के तहत मेरेगांव निवासी श्रीमती सोनकुंवर ध्रुव ने अपने घर की छत पर पाँच किलोवाट के सोलर पैनल लगाए हैं। […]
गणेश चतुर्थी पर्व पर पशुवध गृह एवं मांस विक्रय पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा
अम्बिकापुर, 26 अगस्त 2025/sns/- नगर पालिका निगम, अम्बिकापुर के आयुक्त द्वारा यह सूचित किया जाता है कि स्थानीय शासन विभाग के निर्देशानुसार आगामी 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी पशुवध गृह बंद रहेंगे। साथ ही, मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी आदि का […]
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने स्कूल, आंगनबाड़ी व नवीन तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरपाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्कूली बच्चों से गिनती में 28, 19 के शब्द और अक्षर को पढ़ने के लिए कहा और अक्षर में उंगली रखकर ये क्या है पूछे। इसप्रकार बच्चों के जवाब देने पर वे […]

