छत्तीसगढ़

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगारानी अधिकारियो ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण

बलौदाबाजार, 14 नवम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के पूर्व अवैध धान परिवहन रोकथाम हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर कड़ी निगारनी की जा रहा हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अपर कलेक्टर अवध राम टंडन एवं डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली ने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिये।

अधिकारियों ने चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही किये जाने के संबंध में निर्देशित किया ।अन्य जिले अथवा अन्य राज्य से आने वाले धान की आयात पर भी पैनी नजर रखने कहा गया।बताया गया कि अवैध धान परिवहन हेतु जिले के 12 स्थानों में चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। जिसमें मण्डी, खाद्य,पुलिस,सहकारिता एवं राजस्व के कर्मचारियों की 03 पाली में डयूटी लगाई है। अवैध धान खपाने वाले कोचियां एवं बिचौलियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। जिले में कही भी अवैध धान परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर मडी अधिनियम 1972, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं भारतीय न्याय सहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 के तहत एवं शासन से प्राप्त निति व मापदण्ड अनुसार नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *