छत्तीसगढ़

धान उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अन्य विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी का प्रभार सौंपा गया


राजनांदगांव, 14 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में धान उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समिति कर्मचारियों के स्थान पर सुविधा अनुसार अन्य विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी का प्रभार सौंपा है तथा धान उपार्जन कार्य कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी कार्य एवं धान के संपूर्ण निराकरण को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक व धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया है।
एक से अधिक उपार्जन केन्द्र वाले समितियों के वित्तीय आहरण व संवितरण का अधिकार समिति के मुख्यालय हेतु नियुक्त समिति प्रबंधक व धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी का रहेगा। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु समस्त नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित नीति के अनुसार सभी कार्यों का संपादन करेंगे। नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 14 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *